मंगलवार, 25 मार्च 2025

किस्मत भी खेल में...', किन 3 खिलाड़ियों की वजह से LSG को मिली शिकस्त? हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया

किस्मत भी खेल में...', किन 3 खिलाड़ियों की वजह से LSG को मिली शिकस्त? हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया

Rishabh Pant Big Statement After Defeat Against Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी दुखी नजर आए. मैच के बाद उन्होंने बताया कि किन तीन खिलाड़ियों की वजह से टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

  • Written by: Sangram Deo Singh 
  • क्रिकेट
  • मार्च 25, 2025 09:41 am Rishabh PantRishabh Pant Big Statement After Defeat Against Delhi Capitals: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़त दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई. जहां आखिरी ओवर में लखनऊ की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा. विपक्षी टीम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए. मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उन्होंने कहा, 'हमने अच्छा स्कोर बनाया था. 13वें ओवर से 17वें ओवर के बीच जरुर हमने अपना मोमेंटम खोया. मगर इसके बावजूद स्कोर काफी अच्छा था. इस हार से हम सबक लेंगे और आगे के मुकाबलों में सुधार करने की कोशिश करेंगे.'विपक्षी टीम दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मैच के दौरान ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और विपराज निगम अच्छे लय में नजर आए. पंत ने इन तीनों खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, 'स्टब्स और आशुतोष ने उम्दा बल्लेबाजी की. इनके अलावा एक और खिलाड़ी (विपराज निगम) ने अच्छा खेलते हुए मैच को दिल्ली के पक्ष में कर दिया.'

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था 5 Players will not get a c...