गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

झेल पाई ये नुकसान, GT से हारने पर कप्तान पाटीदार ने कबूला कड़वा सच

झेल पाई ये नुकसान, GT से हारने पर कप्तान पाटीदार ने कबूला कड़वा सचRCB vs GT IPL 2025: गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को करारी शिकस्त दी। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदर ने हार के बाद कड़वा सच कबूला।जीटी) ने बुधवार को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 8 विकेट से विजयी परचम फहराया। जीटी ने 170 रनों का लक्ष्य 13 गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी की मौजूदा सीजन में यह पहली हार है। करारी शिकस्त के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदर ने कड़वा सच कबूला है। उनका मानना है कि आरसीबी ने लगभग 20 रन कम बनाए। उन्होंने साथ ही कहा कि शुरुआत में विकेट खोने से जो नुकसान पहुंचा, उसकी भरपाई नहीं हो सकी।जीटी से हारने के बाद जब पाटीदार से पूछा गया कि आरसीबी को कितना स्कोर बनाना चाहिए था तो उन्होंने कहा, ''200 नहीं लेकिन हमारा टारगेट करीब 190 रनों तक पहुंचने का था। शुरुआत में विकेट खोने से हमें इस मैच में नुकसान पहुंचा। हालांकि, इंटेंट अच्छा था लेकिन हमें पावरप्ले में तीन विकेट नहीं गंवाने चाहिए थे।'' पाटीदार ने कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर हो गई थी और गेंदबाजों ने कड़ी मेहनती की।

ये भी पढ़ें:मोहम्मद सिराज ने कर दी RCB की खटिया खड़ी, तोड़ डाला जहीर खान का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ''पिच थोड़ी बेहतर हुई (बल्लेबाजी के लिए) गेंदबाजों ने इस स्कोर को डिफेंड करने की कोशिश की। इस मैदान पर मैच को 18वें ओवर तक ले जाते देखना शानदार था।'' आरसीबी के कप्तान ने तीन खिलाड़ियों की बैटिंग की तारीफ की। पाटीदार ने कहा, ''जितेश, लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो हमारे लिए सकारात्मक चीज रही। हमें बैटिंग लाइनअप पर पूरा भरोसा है। वे पॉजिटिव इंटेंट दिखा रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है।''

ये भी पढ़ें:IPL: बटलर और सुदर्शन ने मचाया धमाल, गुजरात ने चिन्नास्वामी में आरसीबी को रौंदा

बता दें कि आरसीबी ने एक समय 42 रन पर चार विकेट खो दिए थे मगर लिविंगस्टोन ने (54) अर्धशतक जड़कर पारी को संभाला। उन्होंने जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी को 169/8 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। फिल साल्ट (14), पाटीदार (12), विराट कोहली (7) और देवदत्त पडिक्कल (4) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। आरसीबी चौथा मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध खेलेगी।



5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था 5 Players will not get a c...