IND vs NZ Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने क्रिस गेल का भी आईसीसी वनडे इवेंट में छक्के लगाने का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है।
आईसीसी वनडे इवेंट में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा फाइनल मैच में छक्का लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद रोहित लगातार एक छोर से तेजी के साथ रन बनाते हुए दिखे। टीम इंडिया का पहले 10 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के स्कोर 64 रनों तक पहुंच गया था। रोहित ने जहां अपना अर्धशतक इसके बाद पूरा किया तो वहीं उन्होंने अपनी इस पारी में जैसे ही तीसरा छक्का लगाया तो वह आईसीसी वनडे इवेंट में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने इस मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया जिनके नाम कुल 32 छक्के दर्ज हैं। वहीं रोहित को लेकर बात की जाए तो वह अब तक 33 छक्के लगा चुके हैं।
आईसीसी वनडे इवेंट में टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 33 छक्के
क्रिस गेल - 32 छक्के
फखर जमान - 21 छक्के
ब्रैंडन मैकुलम - 21 छक्के
रोहित और गिल के बीच हुई शतकीय साझेदारी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसमें ये इस टूर्नामेंट की पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी भी है। गिल खिताबी मुकाबले में 50 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलने के बाद मिचेल सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।