सोमवार, 17 मार्च 2025

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की वो ताकत जो उसे जिता देगी IPL 2025, हार्दिक पंड्या ने खोला राज़

IPL 2025: मुंबई इंडियंस की वो ताकत जो उसे जिता देगी IPL 2025, हार्दिक पंड्या ने खोला राज़

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब पांच बार जीता है और इस बार वो चैंपियन बनने का सिक्सर लगाने की तैयारी में है. नए आईपीएल सीजन से पहले टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी टीम की ताकत के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की सबसे बड़ी खूबी क्या है?भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले हार्दिक पंड्या आईपीएल 2025 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी संभालने जा रहे हैं. हार्दिक इस साल रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों से सजी टीम को लीड करेंगे. पिछले सीजन ये टीम आखिरी स्थान पर रही थी. बड़ी बात ये है कि पिछले सीजन में खुद पंड्या को अपने फैंस का समर्थन नहीं मिला था. उन्हें स्टेडियम में हूटिंग का सामना करना पड़ा. लेकिन इस बार पूरी कहानी बदल गई है. पंड्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे इस बार उनकी टीम बेहद ताकतवर है और उन्होंने किस मोर्चे पर सबसे ज्यादा काम किया है?मुंबई इंडियंस की ताकत है गेंदबाजी

हार्दिक पंड्या ने MI की रणनीति पर कहा कि इस सीजन टीम ने गेंदबाजी पर खास ध्यान दिया है. उन्होंने कहा, ‘जिन खिलाड़ियों को हमने चुना है, वa हमारी योजना का हिस्सा थे. इस साल हमारा मकसद एक मजबूत गेंदबाजी यूनिट तैयार करना था, क्योंकि वानखेड़े एक चुनौतीपूर्ण मैदान है. आईपीएल में मुंबई, खासकर वानखेड़े में खेलना मुश्किल हो सकता है क्योंकि यहां पिच पर काफी रन बनते हैं. हम ऐसे गेंदबाज चाहते थे जिनके पास अनुभव, गति और स्विंग और बाउंस पैदा करने की काबिलियत हो.’

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘इस बार हमने एक अनुभवी टीम तैयार की है—ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने हाई लेवल पर काफी क्रिकेट खेला है. ये अपने आप में रोमांचक है. अब हमारे लिए अहम है कि हम एक टीम के रूप में एकजुट हों और अपनी योजनाओं को मैदान पर उतारें. अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमारे पास कुछ बहुत अच्छे दिन होंगे.’

गालियां बनी तालियां

आईपीएल 2025 सीजन हार्दिक पंड्या के लिए बेहद खास होने वाला है. दरअसल पिछले सीजन में हार्दिक को मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की तरफ से काफी विरोध झेलना पड़ा था, जब उन्होंने पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा की जगह ली थी. वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों ने उन्हें बू किया था. लेकिन दो महीने बाद जब हार्दिक ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया, तो वहीफैंस उनके लिए खुशी से झूमे. इस बदलाव पर बात करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘मैं लगातार आगे बढ़ता रहा, और जब सारी मेहनत रंग लाई, तो ये किसी सपने से कम नहीं था. वो 6 महीने का दौर, जब हमने वर्ल्ड कप जीता और फिर जब मैं वापस लौटा, तो मुझे जो प्यार और समर्थन मिला—ये मेरे लिए पूरी तरह से एक नई शुरुआत थी. अब हार्दिक को मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर भी बड़ा प्यार मिलने वाला है.

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था 5 Players will not get a c...