सोमवार, 24 मार्च 2025

IPL में किस भारतीय प्लेयर ने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी? ईशान किशन ने तोड़ा विराट और मुरली का रिकॉर्ड

IPL में किस भारतीय प्लेयर ने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी? ईशान किशन ने तोड़ा विराट और मुरली का रिकॉर्ड

  • ईशान किशन ने आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-5 भारतीय प्लेयर की लिस्ट में विराट कोहली और मुरली विजय को पछाड़ दिया है। ईशान ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ शानदार शतक ठोका।

ईशान किशन

  • सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा ईशान किशन ने रविवार को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 106 रन बनाए। ईशान की यह पहली आईपीएल सेंचुरी है। उन्होंने 45 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया था। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 45 गेंदों में शतक मारा था। वह उस वक्त किंग्स इलवेन पंजाब का हिस्सा थे।

यूसुफ पठान

  • आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर यूसुफ पठान हैं। उन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 37 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। वह तब राजस्थान रॉयल्स में थे।

मुरली विजय

  • मुरली विजय तीसरे पायदान पर हैं। मुरली ने 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से राजस्थान के खिलाफ 46 गेंदों में शतक बनाया था।

विराट कोहली

  • स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 47 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं।

वीरेंद्र सहवाग

  • पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग पांचवें नंबर पर हैं। सहवाग ने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध 48 गेंदों में शतक पूरा किया था।

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था 5 Players will not get a c...