शनिवार, 5 अप्रैल 2025

What is BCCI Central Contract: बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्या होता है? सैलरी से लेकर ग्रेड तक... जानें पूरी डिटेल्स

What is BCCI Central Contract: बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट क्या होता है? सैलरी से लेकर ग्रेड तक...भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) जल्द ही पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करेगा. पिछले साल 28 फरवरी को ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी गई थी. लेकिन इस बार देरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि दोनों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था. हालांकि ईशान किशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. ईशान काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. जानें पूरी डिटेल्सबीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों का पूरा ख्याल रखता है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कोई खिलाड़ी यदि इंजर्ड होता है, तो वो बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में निःशुल्क अपनी रिकवरी कर सकता है.सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए क्या है नियम?


बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट एक वार्षिक रिटेनरशिप प्रणाली है, जो क्रिकेटर्स को उनके प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट में योगदान के आधार पर वर्गीकृत और पुरस्कृत करती है. बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों. इस मानदंड को पूरा करने पर आप रिटेनरशिप के लिए पात्र हो जाते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था

5 खिलाड़ी, जिन्हें IPL 2025 में शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका, आखिरी वाला तो करोड़ों में बिका था 5 Players will not get a c...